Bday Party में बिन बुलाए मेहमानों के साथ वो हुआ जो सोचा न था... अब अस्पताल में भर्ती

3/25/2022 12:45:27 PM

गुना(मिस्बाह नूर): बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत आपने कई बार सुनी होगी। कुछ ऐसा ही वाकया गुना जिले में स्थित झागर चौकी के ग्राम गढ़ा में हो गया। हुआ कुछ ऐसा कि गुर्जर समुदाय के एक परिवार के घर जन्मदिन का उत्सव मनाया जा रहा था। जिसमें नृत्य करने के लिए नृत्यांगनाएं बुलाईं गईं। इस नृत्य का लुत्फ उठाने पूरे गांव के साथ राजपूत और मुस्लिम समुदाय के लोग भी जुटे।



इसी दौरान विवाद हो गया और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें राजपूत और मुस्लिम समुदाय से कई लोग घायल हुए। गौर करने वाली बात यह है कि जिस गुर्जर समुदाय का आयोजन था, उनमें से न तो कोई झगड़े में शामिल था और न ही उनका किसी से कोई विवाद हुआ।



दरअसल, बुधवार को गढ़ा गांव के भट्ट मोहल्ला में रहने वाले भीम सिंह गुर्जर के नाती का जन्मदिन मनाया जा रहा था। उत्सव को और खास बनाने के लिए चार राई नृत्यांगनाएं भी पहुंची थीं जो डीजे की धुन पर डांस कर रही थीं। धीरे-धीरे नृत्य का आनंद लेने के लिए लोगों का जमावड़ा बढ़ता गया। गांव में रहने वाले राजपूत और मुस्लिम समाज से भी कई लोग एकत्रित हुए। इसी दौरान रिंकू राजपूत और शहजाद खान नामक युवकों में धक्का-मुक्की हुई और बहस शुरु हो गई। धीरे-धीरे दोनों समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाठी और फरसे चलने लगे। दोनों पक्षों से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। झागर पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया है।

meena

This news is Content Writer meena