...जब अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दिग्विजय ने लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

2/25/2019 3:21:31 PM

भोपाल: अक्सर अपने बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह फिर चर्चा में है। एक बार फिर उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर दी है। इस बार उन्होंने भरे मंच से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। हाल ही में उन्होंने अपनी ही सरकार के मंत्रियों को विधानसभा मे जवाब देने पर लताड़ा था, इसको लेकर खूब बवाल भी मचा था। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब नया मामला सामने आ गया है।


 

विरोध में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद
दरअसल, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम के लिए बैरागढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में हुजूर सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी को मंच पर बुलाया और उनकी जमकर तारीफ की। इसी बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि' कई लोगों ने नरेश को जिताने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में काम किया। पक्ष में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता के लिए जिंदाबाद और विरोध में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता के लिए मुर्दाबाद...।  इससे कुछ कार्यकर्ता नाराज भी हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए।


 

suman

This news is suman