जब भगवान चाहेंगे तब राम मंदिर का होगा निर्माण- केशव प्रसाद मौर्य

1/4/2019 3:42:44 PM

खंडवा: गुरुवार देर रात तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की बात कही। वहीं उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि, "भगवान भोलेनाथ जब चाहेंगे तब राम मंदिर का निर्माण हो जायगा।" 

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में भाजपा को 2019 में अधिक सीटें मिले इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व अपनी पूरी ताकत झोंक रहा हैं। गुरुवार देर रात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ओम्कारेश्वर पहुंच कर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार मोदी जी के नेतृत्व में पिछली बार से भी ज्यादा सीटों से जीत दर्ज कर दोबारा केंद्र में सरकार बनाएंगे। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि, "जब भगवान भोले चाहेंगे तब राम मंदिर का निर्माण हो जायगा।"  

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR