पति ने पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Friday, Apr 28, 2023-05:43 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला ने महज इस बात पर फांसी लगा ली, कि पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शव को जिला अस्पताल में भेज दिया गया, वहीं परिवार के बयानों के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।

एरोड्रम पुलिस थाने के जांच आधिकारी ने बताया कि मृतका का नाम रीना यादव है। मृतका का विवाह इंदौर निवासी बलराम से 15 वर्ष पहले विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के बाद दोनों में अकसर विवाद होता रहता था, वही बलराम घर पर रहकर ही सिलाई का काम करता था। पति बलराम यादव का कहना था कि पत्नी रीना ब्यूटी पार्लर जाने के लिए विवाद कर रही थी, तो बलराम ने उसे मना कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News