मोहन मरकाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर जाने के लिए क्यों कहा?

1/18/2022 6:29:33 PM

राजनांदगांव (बसंत शर्मा):  खैरागढ़ उप चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम छुईखदान पहुंचे। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए आप लोग बाहर जाओ।

कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ते देख मरकाम ने बोली ये बात  

यह पूरा वाक्या छुईखदान में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का है. जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह देखा कि कार्यकर्ताओ की भीड़ अत्याधिक हो रही है और कार्यकर्ता भीड़ लगा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही कर रहे हैं। तब उन्हें स्वयं को मंच से उठकर माइक लेना पड़ा और नाराजगी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को कहना पड़ा कि आप लोग कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

दरअसल कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में टिकट पाने के लिए कुछ स्थानी नेताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते कार्यकर्ता सम्मेलन में कोरोना प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन दिखाई दिया। इसी से नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को बाहर जाने कह दिया।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh