मामूली सी बात पर पत्नी ने पति की हत्या की, जाने वो वजह

9/11/2022 3:30:57 PM

रायपुर (सतेंद्र शर्मा): रायपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी रायपुर के अमलीडीह में अपने पति पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्ष पहले दोनो ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था।

गुस्से में रॉड से हमला 

इसी कड़ी में आज सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति के सर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इनकी 1 साल की बेटी है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामला पंजीबद्ध किया है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh