पति की हैवानियत, चरित्र शंका के चलते पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, जंगल में दफन की लाश, ऐसे खुला राज...

11/20/2022 1:09:35 PM

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए चरित्र संदेह के चलते कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या करने के बाद उसका सिर और धड़ जंगल में अलग-अलग जगह दफन कर फरार हो गया। घटना के खुलासे क बाद  पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवंबर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था। जहां चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इतने में भी जब उसका मन नहीं माना तो उसका सिर और धड़ दोनों अलग-अलग जगह दफन कर फरार हो गया।  दोनों के उस रात वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने देवलौंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

PunjabKesari

इस दौरान जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। तब पाया कि राम किशोर ने पत्नी की हत्या कर दी है। पति राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था, एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया था। राम किशोर अपनी पर चरित्र संदेह करता था जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा। इसी कारण अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देकर फरार हो गया था। पुलिस पड़ताल के दौरान निवाड़ी जिले के ग्राम करेली से फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News