MP में जल संरक्षण में करेंगे इजराइल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: जल संसाधन मंत्री

11/19/2019 4:54:16 PM

शाजापुर (सुनील गोयल): मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने शाजापुर में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पिछले 11 महीनों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। वहीं मंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि इजराइल देश में सबसे कम बारिश होती है जो पानी बरसता है उसे विशेष टेक्नोलॉजी की मदद से सहेज कर रखा जाता है। इजराइल की इस टेक्नोलॉजी को मध्यप्रदेश में भी लागू करेंगे ताकि पानी की बर्बादी ना हो और जो पानी गिरे उसका बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सके।

वहीं मंत्री में जल संसाधन विभाग के बारे में बताया कि प्रदेश में 33 लाख हेक्टेयर में सिंचाई करने का लक्ष्य है मध्यप्रदेश में फिर पंचायती राज लागू करेंगे सिंचाई कार्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ाएंगे विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाएंगे बड़े डैमों की गाद किसानों को देंगे ताकि उपजाऊ मिट्टी से किसान फसलों को बेहतर उत्पादन कर सकें पानी की बर्बादी रोकने के लिए विश्व बैंक की मदद से प्रोजेक्ट बनाना है।

वहीं मंत्री ने बताया कि बड़ी नहरों का सीमेंटीकरण करेंगे ताकि पानी बर्बाद ना हो वर्ष 2024/25 तक 48000 हजार करोड़ रुपए विभिन्न परियोजना पर खर्च करेंगे 2018/19 में रबी फसलों का रकबा 27. 20 लाख हेक्टर था जो 4 लाख हेक्टर और बढ़ाया है। वहीं इस प्रेसवार्ता में उनके साथ कलेक्टर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, एसपी पंकज श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh