सूखा राहत की राशि को लेकर विधायक ने दी प्रशासन को चेतावनी

8/6/2018 6:24:18 PM

छतरपुर :  मध्यप्रदेश में जैसे ही विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के खिलाफ की चेतावनी देने लगे हैं। ताजा मामला छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र का है।

जहां कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 7 दिनों के अंदर अगर उनकी विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सूखा की राहत राशि नहीं मिलती है, तो वह सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जंगी आंदोलन करेंगे। वहीं किसानों का कहना है कि उन्हें सूखा रहत की राशि अभी तक जिला प्रशासन ने नहीं दी है, लेकिन कलेक्टर दावा करते हैं कि उन्होंने बहुत सी राशि जिले के किसानों के खातों में पंहुचा दी है।

suman

This news is suman