Punjab Kesari MP ads

भोपाल में एक्सीडेंट में दो युवकों की दर्दनाक मौत ,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Monday, Nov 11, 2024-11:16 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले टीटी नगर इलाके में सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है, हादसा रविवार - सोमवार की दरमियानी रात का है दोनों युवक माता मंदिर चौराहा से अपने टू व्हीलर से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, हादसे में भावेश और आर्यन की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू कर दिए हैं।

PunjabKesariदोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार भावेश जागृति कॉलोनी में रहता था और ब्रिटानिया कंपनी की गाड़ी चलाता था। आर्यन भी जागृति कॉलोनी में रहता था आर्यन अभी जॉब की तलाश कर रहा था, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News