कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर महिला नेत्री ने लगाए यौन शोषण और 17 लाख की ठगी के आरोप

10/16/2019 11:23:03 AM

दतिया: मध्यप्रदेश में हनीट्रैप के बाद जहां सियासी पारा गर्म है, तो वहीं दतिया से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रहे है। दतिया में एक महिला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश झा पर यौन शोषण और 17 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है, औऱ पुलिस में शिकायत भी की है। आपको बता दें कि महिला भी कांग्रेस की ही कार्यकर्ता है।



बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस की इस नेत्री ने मंगलवार को SP डी के चक्रवर्ती को आवेदन देकर बताया कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरेश झा उसके पति के दोस्त थे। पति की मौत के बाद उनका मेरे घर आना-जाना बढ़ गया था। इस दौरान सुरेश झा ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, इतना ही नहीं बल्कि जमीन देने के नाम पर उससे 17 लाख रुपए की वसूली भी की। जिसके बाद सुरेश झा ने महिला नेत्री को 10 लाख रुपए का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया।



क्या कहना है पीड़ित महिला का...
मामले को लेकर पीड़िता का कहना है कि जब वह रुपए मांगती है तो सुरेश उसे तरह- तरह की धमकियां देता है। इसको लेकर वह पुलिस से कई बार पहले भी शिकायत कर चुकी है। उसने जिले में ही नहीं बल्कि ग्वालियर और भोपाल में भी इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। इसके अलावा महिला कांग्रेस नेत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं को भी मामले की बारे में अवगत कराया है। लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन जब महिला ने इसकी शिकायत SP डीके चक्रवर्ती से की, तो उन्होंने ASP को मामले की जांच सौंपने की बात कही, और कहा कि ASP की रिपोर्ट के बाद ही मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar