एक ही फंदे से लटकते मिले महिला व उसके नन्हे बच्चे, सवालों के घेरे में परिवार

2/4/2022 2:52:36 PM

कांकेर(लीलाधर निर्मलकर): कांकेर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला नरहरपुर ब्लॉक के मसूरपुट्टा का है। जहां 28 वर्षीय मृतिका भुनेश्वरी ध्रुव ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में 11 माह व  2 वर्ष 6 माह के दो बच्चे के साथ एक रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार सुबह घर के सारे सदस्य खेत में काम करने चले गए थे जिसके बाद महिला घर के कमरे को दोनों से बंद करके आत्महत्या कर चुकी थी जिसके बाद मृतिका का पति चेतन ध्रुव दोपहर में घर पहुंचा और घर बंद देख कोई अनहोनी होने की आशंका में पास रखे कुल्हाड़ी से घर का ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश किया जिसके बाद अंदर महिला व दोनों बच्चे मृत अवस्था में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद आस पास के लोग वहां पहुंचे जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम को सूचना दी गई।

कांकेर एसडीओपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंची व अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता चल नहीं पाया है व मामले का मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। वही इस घटना के बाद अभी तक पति का बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में जब तक पुलिस व अन्य लोग पहुंच पाते तब तक मृत महिला का पति बच्चों सहित महिला के शव को फांसी के फंदे से उतर चुका था। जिसे देखते हुए पुलिस ने फारेंसिक टीम से जांच करा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News