Muslim Boy पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप, शादी करने का बनाया दबाव
5/28/2022 7:30:24 PM
रीवा (सुभाष मिश्रा): आज एक महिला ने थाने पहुंचकर मुस्लिम युवक के खिलाफ चाकू की नोक पर दैहिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आशिफ खान उसे पिछले 4 महीने से परेशान कर रहा था। मामूली जान पहचान होने की वजह से आरोपी युवक का महिला के घर में लगातार आना-जाना होने लगा। जिसके बाद युवक ने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।बाद में आरोपी महिला के साथ मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर अपनी हवस का शिकार बनाने लगा और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव बना रहा था।
दोस्ती बढ़ाकर बनाया हवस का शिकार
महिला थाने पहुंची पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बाणसागर कॉलोनी निवासी आसिफ खान का उसके घर पर पिछले 4 महीने से आना जाना था। महिला ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके जेठ के बेटे के साथ आसिफ की दोस्ती थी। उसी के साथ वह कभी-कभी घर पर आया करता था। आरोपी युवक कभी कभार महिला के बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने भी आया करता था। इसी के चलते उसका घर आना जाना लगातार बना रहा। इसी बीच युवक ने महिला से दोस्ती बढ़ाई और डरा-धमका कर मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने की धमकी दी
आरोपी की करतूतों का शिलशिला यही नहीं थमा। उसने कई बार महिला का दैहिक शोषण किया और महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी महिला को धमकी देते हुए लगातार उसे व उसके बच्चों को धर्म परिवर्तन कर अपने धर्म में शामिल होने और शादी करने का दबाव बनाने लगा।
मामला सुनते ही एक्शन में आई पुलिस
पीड़िता ने आरोपी युवक के धमकी का कई बार विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं माना। फिर परेशान होकर पीड़िता महिला थाने पहुंची और उसके साथ हुए अत्याचार की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। बाद में पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। ताकि तथ्य सामने आ सके।
जांच के बाद होगी 'दोषी' पर कार्रवाई: पुलिस
वहीं महिला थाना थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि एक महिला शिकायत पत्र लेकर थाने पहुंची है। महिला ने शिकायत की हैं कि एक मुस्मिल युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करके उसका वीडियो बनाया है और उस वीडियो को युवक वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर मामले के जांच की जा रही है। महिला ने आवेदन पत्र में कहा है कि युवक उसके कास्ट का नहीं है, वह मुस्लिम है। शादी करने की बात भी उसने कही है। मामलें पर सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.