kanker news: घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले उप संभागीय निरीक्षक इंस्पेक्टर गिरफ्तार

7/24/2022 7:53:14 PM

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने ही विभाग की महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास 

दरअसल डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक नीरज कुमार साहू द्वारा अपने ही विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी के घर में घुसकर छेड़खानी को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद डरी और सहमी महिला ने पहले अपने विभाग के लोगों को सूचना दी। फिर कोरर थाने पहुंचकर नीरज कुमार के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति में ज्वाइनिंग लेटर लेने पहुंची महिला के साथ पहले कांकेर में भी जबरन हाथ पकड़ने और संबंध बनाने के नाम पर 5000 लेने की बात करते हुए नीरज कुमार प्रताड़ित कर चुका है।

जांच में जुटी पुलिस 

उसके बाद घर में घुसकर छेड़खानी करने से परेशान हो चुकी महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की है। कोरर पुलिस ने आरोपी डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh