नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर पर हत्या का आरोप

9/3/2022 11:36:09 AM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत परसा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा। उन्होंने बेटी की हत्या आरोप पति और ससुर पर लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर में सब्बल मारने के घाव हैं। फिलहाल रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने संदेही पिता और बेटे को हिरासत में लिया है।

 

महिला के परिजनों ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप  

महिला के परिजनों ने घरेलू हिंसा के चलते बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। जब भी वह विरोध करती तो ससुर मारते पीटते थे। हाल ही में मृतका का पति आर्मी जवान छुटटी पर गांव आया था। ऐसे में सभी लोगों ने मिलकर बेटी की निर्मम तरीके से हत्या की है। आरोपियों ने सब्बल जैसे धारदार हथियार सिर पर मारा है। हमारी बेटी के हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

10 दिन छुट्टी पर आया था पति 

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पूजा पटेल (29) की शादी परसा गांव निवासी सेना के जवान अरविंद पटेल के साथ हुई थी। 10 दिन पहले पति छुट्टी पर घर आया था। रात में पति और ससुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह मायके वालों को ससुराल की ओर से बेटी के मौत की जानकारी दी गई।

 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh