आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया शिकार, मौत के बाद दहशत में लोग

2/3/2020 5:50:22 PM

कटनी(संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक आदमखोर बाघ ने 22 वर्षिय महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। महिला का शव क्षत विक्षत हालत में विजयरावगढ़ घुघरी के जंगलों में मिला। बताया जा रहा है कि म-मृतक महिला साथी महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने जंगल की ओर गई थी।



घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने बताया कि मृतक महिला रोशनी घुघरी की रहने वाली है। वहीं गांव वासियों का कहना है कि कई दिनों से बाघ इस इलाके में मूमेंट करते देखा गया है,जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है।

meena

This news is Edited By meena