करंट लगने से महिला छत से गिरी, टूटा पैर, अस्पताल में इलाज जारी

9/11/2021 7:09:18 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला के करंट लगने पर छत से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। जहां 12-15 फिट ऊंचाई से नीचे पक्के फर्श पर गिरने से उसके पैर बुरी तरह टूट गए हैं और खून बह रहा है। जिसे आनन-फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।



मामला छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा का है। जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता नेहा राजा (पति- राजेन्द्र सिंह) अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई हुई थी जहां से छत पर बिजली के तार निकले हुए थे और उनमें कट होने और बरसात में नमी होने के कारण नेहा को करंट का जोर का झटका लगा जिससे सीधे छत से 12-15 फिट नीचे जमीन पर आ गिरीं जहां जमीन पर पत्थर बिछे होने के कारण उसके पैर टूट गए। गनीमत यह रही कि शरीर में और सिर या अन्य कहीं चोट नहीं आई वरना पत्थर पर गिरने और गहरी चोट से जान भी जा सकती थी।



महिला के पति राजेन्द्र सिंह की मानें तो हादसा करंट लगने से हुआ होगा क्यों कि छत से बहुत से बिजली के तार निकले हुए और उनमें जगह-जगह कट भी हैं, जिससे बारिस और नमी के चलते करंट लग गया होगा और करंट का झटका लगने से वह सीधे नीचे आ गिरी जहां जमीन पर पत्थर बिछे हुए थे जिनपर गिरने से पैर टूट गए। गिरने की आवाज और चीख सुनकर घर के लोग दौड़े और गंभीर हालत में सीधा जिला अस्पताल लेकर आये जहां अब इलाज चल रहा है।

meena

This news is Content Writer meena