महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, पढ़िए पूरा मामला

12/31/2018 12:21:36 PM

बड़वानी: जिले में एक  चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बस में जा रही एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बड़वानी जिले के सेंधवा का है। जहां खेतिया से इंदौर जा रही  यात्री बस में चाचरिया निवासी 30 वर्षीय महिला मोना बाई को प्रसव पीड़ा होने लगी।

महिला की हालत देख लोग घबरा गए। रास्ते में आस-पास कोई स्वास्थ्य केंद्र न हो पाने के चलते महिला का प्रसव बस में ही हो गया। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। प्रसव के बाद दोनों को सेंधवा सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका प्रथमिक इलाज चल रहा है।

 

suman

This news is suman