2019 इस वजह से बना दंपत्ति के लिए सबसे खास, जाते-जाते दे गया नायाब तोहफा

12/30/2019 4:57:16 PM

सेंधवा: मध्य प्रदेश के सेंधवा शहर के मैकेनिक नगर निवासी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला का प्रसव अस्पताल में ऑपरेशन से हुआ। तीनों बच्चे व नवजात स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे मामले लाखों में एक होते हैं।



अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, तनवीर पति बिलाल शेख को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। उसका ऑपरेशन से प्रसव किया गया। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटी और एक बेटा है। महिला का ये पहला प्रसव था। जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

meena

This news is Edited By meena