Video: खरगोन में महिला ने एंबुलेंस में दिया तीन बच्चियों को जन्म

4/25/2020 6:49:02 PM

खरगोन(त्रिलोक रामनेकर): खरगोन जिले के बैडिया गांव में एक महिला ने एक साथ तीन जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। मां और बच्चे तीनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। महिला का नाम सुनीता पति अजय उम्र 24 साल ग्राम ऊमरदड तहसील कसरावद की रहने वाली है। महिला की यह तीसरी डिलीवरी थी इसके पूर्व उनके दो और बच्चे हैं।



बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों को महिला की डिलीवरी केस की सूचना मिली थी। मामला रात 9.30 के आसपास का है। जब तक स्वास्थकर्मी पहुंचे एक बच्चे की डिलीवरी हो चुकी है। महिला की तबीयत को देखते हुए ईमटी संजय दांगी ने महिला की एंबुलेंस में ही नार्मल डिलवरी कराई जहां महिला ने दो और बच्चियों को जन्म दिया। इसके बाद तीनों बच्चियों समेत महिला को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां सभी का ध्यान रखा जा रहा है।  

meena

This news is Edited By meena