ऑक्सीजन न मिलने से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

8/12/2018 7:01:08 PM

छतरपुर : महाराजपुर की 26 वर्षीय महिला ने एक बच्ची को स्थानीय अस्पताल में जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। ड्यूटी डॉक्टर ने देर रात उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यहां पर ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ ने उसे ऑक्सीजन नहीं लगाई, जिससे प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार महाराजपुर नगर की ज्योति चौरसिया ने महाराजपुर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। यहां पर महिला की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के बाद 2 घंटे तक महिला को ईलाज और ऑक्सीजन नहीं मिली। इस कारण महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे करते देख ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मृतका के परिजनों को समझाया और शांत कराया।
 

suman

This news is suman