मजदूरों के लिए बनाई भोजन शाला में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें दिल को छू जाने वाला यह video

5/22/2020 6:57:08 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मालवा की माटी बड़ी गंभीर पग पग रोटी पग पग नीर इसी कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। इंदौर में यहां लगातार जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए कई लोगों द्वारा दोनों हाथों से मदद की जा रही है। महानगरों से पलायन कर रहे मजदूरों के लिए जगह जगह भोजन शालाएं भी बनाई गई है। विभिन्न राज्यों और महानगरों में काम करने वाले मजदूर जो अपने घरों तक लौट रहे हैं उनको भोजन व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोगों द्वारा भोजन स्टाल लगाए गए हैं जहां भोजन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है।

वहीं आज एक भोजन कैंप में बड़ा ही मानवीय घटनाक्रम सामने आया जहां मुंबई से उत्तर प्रदेश जा रही महिला ने भोजन स्टाल पर ही बच्चे को जन्म दिया महू के समीप पिगडम्बर क्षेत्र में लॉक डाउन के समय से ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए मनोज ठाकुर और सहयोग द्वारा भोजन कैंप लगाया गया है जहां लोगों को आवश्यकता अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है


मनोज ठाकुर के अनुसार एक बस में कुछ लोग मुंबई से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। तभी भोजन के कैंप पर रुके और बताया कि महिला प्रेग्नेंट है और उसे दर्द हो रहा तभी मनोज ठाकुर द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया गया, परन्तु एम्बुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद ठाकुर द्वारा खुद के निजी वाहन से समीप के डॉ और एम्बुलेंस को बुलाया गया जिसके बाद महिला ने भोजन शाला में ही लड़के को जन्म दिया लड़के को जन्म देने के बाद मनोज ठाकुर द्वारा महिला और बच्चे को निजी अस्पताल में पहुंचाया जहा दोनों स्वस्थ है। 

 

meena

This news is Edited By meena