पति की दरिंदगी का शिकार हुई महिला, आखिरकार डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

5/15/2019 11:47:03 AM

इंदौर: जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति की दरिंदगी की शिकार 30 वर्षीय महिला को मंगलवार को यहां डाक्टरों ने नया जीवन दिया। एमवाए अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके गुप्तांग से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली।

 


 

ये है पूरा मामला
दरअसल लगभग 2 साल पहले दूसरी महिला से प्रेम के चक्कर में पत्नी की पिटाई के बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में वाहन का हैंडल ग्रिप डाल दिया था। दो दिन पहले महिला की हालत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। मंगलवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से वाहन का हैंडल निकाला। फिलहाल महिला के लिए अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं और वो पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में है. वही पुलिस ने आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और महिला के शरीर से बाइक का हैंडल निकाल लिया गया, लेकिन महिला को 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं डॉक्टरों के इस जटिल ऑपरेशन के बाद ये अस्पताल और इसके काबिल डॉक्टर फिर से चर्चा में हैं।
 


 

शर्म के कारण महिला ने नहीं बताई आपबीती
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पति के किसी और महिला के मेल जोल पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था, पत्नी की रोकटोक पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी को शराब पिलाकर उसके गुप्तांग में हैंडल डाल दिया. शर्म के कारण महिला ने ये घटना किसी को नहीं बताई और ऐसी ही हालत में महिला ने करीब 2 साल गुजार दिया, लेकिन इसी बीच उसके पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और उसका दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उसनेे  हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची. उसकी हालत देख महिला पुलिस का भी दिल पसीज गया और उसने जल्द ही पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में ऑपरेशन करने का फैसला किया और  जटिल सर्जरी के जरिये ऑपरेशन को सफल बनाया.

suman

This news is suman