Video: कुपोषित बेटा पैदा किया तो पति ने 2 बेटियों सहित घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

2/9/2019 2:04:34 PM

छत्तरपुर: आज के युग में लड़किया लड़को से किसी है क्षेत्र में पीछे नहीं है। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सरकार भी लड़कियों की उन्नति के लिए हमेशा तत्पर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद भी हमारे समाज से लिंग अनुपात जैसी भयानक बीमारी जाने का नाम नहीं ले रही। जिसके चलते कुछ लड़कियों को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है तो कुछ को जन्म के बाद लावारिसों की जिन्दगी जीने के लिए बेबस होना पड़ता है। ऐसी ही एक कहानी है जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र की 23 वर्षिय मन्नू अहिरवाद की। जिसका कसूर सिर्फ इतना है कि वह एक बेटे को जन्म न दे सकी।



जानकारी के अनुसार, बुंदेलखण्ड अंचल छोटे से गांव मतोल की 23 वर्षीय मन्नू अहिरवार जिसकी शादी 11 वर्ष पूर्व नाबालिगी में ग्राम धवार के किशन अहिरवार से कर दी गई थी। जिस से उसकी 2 बेटियां 8 वर्षिय रंजू तथा 2 वर्षीय संजू हैं। पर बेटों की चाहत रखने वाला पति उसे प्रताड़ित करने लगा कि बेटा पैदा करो वर्ना वह उसे छोड़ देगा। जिसके बाद मन्नू ने 5 माह पहले एक लड़के को जन्म दिया लेकिन किस्मत से वह कुपोषित पैदा हुआ। जो यह उसके पति को न गवार गुजरा। पहले लगातार बेटियां औऱ अब कुपोषित बच्चा पैदा होने के चलते उसके पति ने उसको धक्के मारकर घर से निकाल दिया और अपने भाई की पत्नी तुलसा को पत्नी बनाकर रख लिया है। जिसके पूर्व से ही 2 बच्चे लड़का-लड़की हैं।



हालात यह हैं कि मन्नू अपने बच्चों सहित अपने माता-पिता के यहां रह रही है जो मजदूरी करके गुजर बसर करते हैं। मन्नू अपने पिता के साथ इन दिनों अपने कुपोषित बच्चे का इलाज करा रही है। हालांकि मन्नू ने मामले की पूरी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस में भी की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अभी भी मामला लंबित है और कानूनी पेंच में फंसा हुआ है।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR