इंदौर में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर महिला की हत्या, किसी से दुश्मनी नहीं फिर भी खूनी वारदात?

3/5/2022 11:36:49 AM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब घर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय महिला को घर में घुसकर एक बदमाश ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। कर दिया। घटना इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की है। इससे पहले घायल महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, यहां उसने शाम को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दिनदहाड़े महिला पर हमला और फिर मौत  

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की गुरुकुल कॉलोनी का है। एक पति पत्नी के साथ रहता था। पति होटल में पिछले 3 से 4 सालों से नौकरी कर रहा है। पति काम पर होटल गया हुआ था और पत्नी घर अकेली थी। दिनदहाड़े 3.30 बजे के बीच एक युवक घर में पहली मंजिल पर घुसकर 28 वर्षीय महिला कृष्णा रसाल पति गोविंद रसाले को पेट मे चाकू मार कर फरार हो गया।

किराये के मकान में रहते थे पति-पत्नी 

जिसे राऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कृष्णा की इलाज के दौरान शाम में मौत हो गई। कृष्णा के परिजनों ने बताया कि गोविंद नेपाल का रहने वाला है। वह पिछले 3 से 4 सालों से इंदौर में रह कर होटल पर काम कर रहा है। वह 3 महीने पहले ही अपनी पत्नी कृष्णा को नेपाल से इंदौर लेकर आया था और राऊ स्थित गुरुकुल कॉलोनी में किराया के मकान में रहता था।

किसी से दुश्मनी नहीं फिर भी हत्या? 

उसकी शादी 3 से 4 साल पहले हुई थी और गोविंद अपनी पत्नी का एक डॉक्टर से इलाज करा रहा था। ना गोविंद की किसी से दुश्मनी है। दोनों पति पत्नी अकेले घर पर रहते थे। घटना के बाद नीचे रहने वाले एक लड़के ने गोविंद को फोन कर घटना बताई। उसके बाद कृष्णा को निजी अस्पताल लेकर गए। वहीं एसीपी सौम्या जैन ने बताया कि घटना दिन की कृष्णा घर पर अकेली थी और युवक ने चाकू से हमला किया। उसके बाद महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News