सरपंची का चुनाव लड़ महिला के बेटे-बहू पर कुल्हाड़ी से हमला, बदमाशों ने लूटपाट भी की, गांव में दहशत

6/9/2022 12:55:49 PM

गुना(मिस्बाह नूर): जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं इसके निगेटिव पहलू भी सामने आने लगे हैं। आरोन थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव में बदमाशों ने एक दंपत्ति के साथ लूटपाट की इस दौरान दोनों के साथ जमकर मारपीट भी की गई। उन पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों के दोनों ने हाथ पैर जुड़े इसके बाद भी वे नहीं माने। महिला के सारे जेवर उतरवा लिए और घर में रखे नगदी आदि लूट कर भाग गए। आरोपियों की इस हरकत से पूरे गांव और आसपास दहशत का माहौल है।



लोगों का कहना है कि खेत पर अकेले रह रहे परिवार को निशाना बनाया गया है। उधर पुलिस ने गांव में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिजोदा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक अहिरवार एवं उनकी पत्नी ममता बाई दरवाजा खोल कर सो रहे थे कि तभी बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की संख्या 4 थी और वे हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। युवक ने मुकाबला किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी महिला के घर में रखे 20000 रुपए लूट कर ले गए। खास बात ये रही कि जिनके साथ मारपीट हुई है उसकी मां सरपंच का चुनाव लड़ रही है।

meena

This news is Content Writer meena