महिला कर रही थी अवैध हथियारों की तस्करी, रंगे हाथ गिरफ्तार

8/31/2018 11:02:30 AM

बड़वानी : पलसूद में अवैध हथियारों की तस्करी करते पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला का साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। महिला के पास से 32 बोर के 5 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर सेंधवा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया और मौके पर जा पहुंची। जहां ग्राम रेवजा में एक महिला व पुरुष सड़क पर हाथ में थैला लिए जाते दिखाई दिए। पुलिस जीप की आवाज सुनकर महिला का साथी मौके से भाग निकला वहीं पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर के 5 देसी कट्टे बरामद हुए।


आरोपी महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। आरोपी से उसके साथी और अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

 

rehan

This news is rehan