कपड़े सुखाने गई थी महिला, पलभर में मच गई चीख पुकार

8/25/2018 5:58:39 PM

ग्वालियर : गणेश विहार कॉलोनी में दंपति की घर में ही करंट लगने से मौत हो गई। चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। लेकिन घर के गेट से हाथ लगाते ही वह भी दूर हट गए, क्योंकि गेट में भी करंट आ रहा था। पड़ोसियों के अनुसार 55 वर्षीय सुलभा सालकड़े दोपहर बिजली के तार के पास गीले कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थीं। तभी उन्हें करंट लग गया।

अचानक करंट लगने से महिला के मुंह से चीख निकल गई। पत्नी की चीख सुनकर 63 वर्षीय विलासराव उसे बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन अर्थ के लिए डाला गया तार विलासराव के शरीर से लिपट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

suman

This news is suman