Punjab Kesari MP ads

डिप्टी सीएम के पूर्व PA पर छेड़खानी के आरोप लगानी वाली महिला मुकरी, कहा-वो तो मेरे बड़े भाई,फिर मची हलचल

Friday, Jun 05, 2026-11:36 PM (IST)

(रीवा): मध्यप्रदेश के रीवा में एक सनसनीखेज मामले में एक औऱ नया मोड़ आय़ा है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के निज सचिव रहे राजीव तिवारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला अब आरोपों से मुकर गई है। बयान से पलटने के बाद सियासी गलियारों में फिर से सुर्खियां हैं।महिला ने मामले में यू-टर्न लेते हुए राजीव तिवारी को बड़े भाई की तरह बता दिया। साथ ही  महिला ने ये भी कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति के भ्रमित करने से उसने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब वो अपनी शिकायत वापस ले रही है। महिला के शिकायत वापिस लेने के बाद चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

महिला ने छेड़छाड़ का लगाया था  आरोप

दरअसल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के निज सचिव रहे राजीव तिवारी पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने हलचल मचाते हुए कहा था कि जमीन से जुड़े एक मामले में राजीव ने उसे रीवा बुलाया और एक होटल में कमरा बुक कराया। इसके  साथ ही वो खुद भी होटल पहुंच गए। फिर उन्होंने छेड़खानी की।

महिला का कहना है कि इसके बाद राजीव फिर से अकेले में मिलने का दबाव बनाने लगे। जिसके चलते होटल से अपना सामान लेकर वह बस स्टैंड चली गई। इस आरोप के बाद सियासी पारा काफी हाई हो गया था। लेकिन अब महिला ने यू टर्न लेते हुए राजीव तिवारी को अपना भाई बताया है।

पहले गंभीर आरोप, इसके बाद वायरल ऑडियो का हवाला और अब आरोपों से मुकरना इस मामले में कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या किसी दबाव में शिकायत वापस ली गई है या कोई और पहलू है जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj