कुएं में पानी भरने गई महिला के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती

12/31/2018 3:54:27 PM

रीवा: जिले में महिला के साथ मारपीट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुएं में पानी भरने के दौरान  50 वर्षीय महिला रनिया कोल , निवासी नदना थाना बैकुण्ठपुर के साथ उसके परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह घर के पास स्थित कुएं में वह पानी भर रही थी। इसी बीच उसके परिवार के ही बिरसा कोल, ललवा कोल, मोटकी कोल कुएं पर पहुंच गए और पानी भरने को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगी। मना करने पर उन्होंने न सिर्फ लात, घूसों से मारपीट की है, बल्कि डंडे से हमला करके उसे घायल कर दिया है।

 

suman

This news is suman