महिला बाल विकास अधिकारी के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

8/25/2018 12:51:40 PM

ग्वालियर : ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने ग्वालियर के शताब्दीपुरम स्थित उनके घर और भिंड दोनों जगह पर छापे मारे। इस दौरान ग्वालियर में महिला बाल विकास अधिकारी के घर छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापे में बड़ी संख्या अवैध संपत्ति का पता चला है। इसमें 6 लाख रुपए कैश, दो डुप्लेक्स, 2 प्लॉट और गहने मिले हैं। अधिकारी का नाम ध्रुव सिंह भदौरिया है और वह भिंड जिले में पदस्थ हैं।
ध्रुव सिंह भदौरिया की नियुक्ति पहले चतुर्थ श्रेणी में हुई थी और फिलहाल वह महिला बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है।लोकायुक्त की कार्रवाई सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई। वर्तमान में अधिकारी का 35 हजार रुपए वेतन है और अभी तक लोकायुक्त के हिसाब से तीस लाख की संपत्ति होनी चाहिए। एसपी अमित सिंह और डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर के नेतृत्व में ग्वालियर में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। जबकी दूसरी टीम ने भिण्ड में छापा मारा।

 

suman

This news is suman