मुंबई से बार गर्ल बुलाकर देह व्यापार करवाती थी महिला, गिरफ्तार

10/11/2018 5:34:10 PM

इंदौर: मुंबई से बार गर्ल बुलाकर देह व्यापार करवाने वाली महिला एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश है। महिला दो साल से देह व्यापार में लिप्त थी। तिलक नगर टीआई पल्लवी शुक्ला के मुताबिक चार दिन पहले स्कीम-140 स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी से मुंबई की दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बार गर्ल हैं। तीन दिन पहले उन्हें खजराना निवासी आफरीन उर्फ अमरीन ने कॉल कर बुलाया था।

उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने आफरीन को पकड़ लिया। टीआई के मुताबिक गिरोह में शामिल मनोज जायसवाल और अली की तलाश है। मनोज ने वकील अनुराग से मकान किराए पर लिया था। आफरीन पहले पति को छोड़ चुकी है। उसने दूसरी शादी कर ली। वह दो साल से इस काम में लिप्त है। उसने बताया कि एजेंटों के जरिये मुंबई की कई युवतियों से संपर्क हुआ था। वाट्सएप से फोटो मंगवाकर उन्हें 800 रुपए रोज के हिसाब से बुलाती थी।
 

suman

This news is suman