महिला ने एक ही समय दिया 3 बच्चों को जन्म, जच्चा बच्चा सकुशल

4/23/2019 4:38:10 PM

पन्ना: जिला चिकित्सालय में आज मंगलवार एक आश्चर्य जनक घटना देखने को मिली, जहां एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे व महिला तंदरुस्त बताए जा रहे हैं। महिला ने 1 बेटे व 2 बेटियों को जन्म दिया है।


जानकारी के अनुसार, एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया महिला की हालत खराब होने की वजह से डॉक्टर ने तत्काल आपरेशन करने की बात कही। जिससे परिजनों में मायूसी सी छा गई लेकिन जैसे ही कुछ देर बार परिजनों को ये पता चला कि उनके 3 बच्चे एक साथ हुए है तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जिसमें एक लड़का व दो लड़किया है। बच्चों का पिता पन्ना के सतना बैरियल के ग्राम चिमट का रहने वाला है जो  पेशे से ऑटो चालक है। बच्चों के जन्म के बाद उसने कहा कि उसे बहुत ज्यादा खुशी है और वह चाहता है कि शासन से बच्चों के भरण-पोषण की मदद मिले और उन्हें योजनाओं का लाभ मिले।



वहीं डॉक्टर मीना नामदेव का कहना था कि तीन बच्चे होने की वजह से महिला का आपरेशन करने में काफी समस्या आई क्योंकि बच्चों के हाथ पैर उलझे हुए थे। लेकिन आपरेशन अच्छे से हो गया और जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित है साथ ही महिला की नशबंदी भी कर दी गई है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR