महिला को प्रेमी संग भागना पड़ा मंहगा, गांव वालों ने दी भयानक सजा

4/14/2019 10:39:49 AM

झाबुआ: जिले  में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां एक महिला को प्रेमी के साथ भागने की बहुत बड़ी सजा भुगतनी पड़ी। महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घूमना पड़ा। इतना ही नहीं उसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई। हैरानी की बात यह है कि कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा तो वह सक्रिय हुई और अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने ऐसा कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
 


ये है पूरा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम देवली में एक महिला गांव के ही किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भाग गई थी। गांव वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरु कर दिया और वापस लाकर पति के पास छोड़ दिया। इसके बाद गांव वालों से तुगलकी फरमान सुना दिया। भील पंचायत ने सजा के तौर पर यह तय किया गया कि पति, महिला के कंधे पर बैठकर पूरे गांव में घूमेगा। यह सजा शुक्रवार को दी गई थी। शाम को ग्रामीणों ने महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में आपत्तिजनक हालत में घुमाया। साथ चल रहे ग्रामीण कुर्राटी यानी शोर मचा रहे थे। इस दौरान किसी ने महिला का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 

शनिवार को घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा तो वह सक्रिय हुई और अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे।वीडियो की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने कहा है कि महिला को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

suman

This news is suman