अखंड सुहाग के लिए सौभाग्येश्वर महादेव की शरण पहुंची महिलाएं, जानिए हरतालिका तीज का महत्व

9/9/2021 12:44:04 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): देश भर में गुरुवार को हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है।  हरतालिका तीज को सुहाग का व्रत माना गया है। मान्यता है की इस व्रत को रखने से सुहाग की लंबी उम्र की कामना पूरी होती है। परिवार का कल्याण होता है। इस व्रत को हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है और महिला अपने अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत निर्जल और बिन अन्न के करती है। उज्जैन में हरतालिका तीज को लेकर प्रति वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं पटनी बाजार स्थित सोभाग्येश्वर महादेव मंदिर पंहुच कर दर्शनों का लाभ लेते हुए कथा सुनती है।  



हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर गुरुवार रात 12 बजे से ही  सोभाग्येश्वर महादेव मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है जिसके चलते इस बार भीड़ नहीं लगने दी गई।



दरअसल हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं  अखंड सौभाग्य की कामना लिए सोभागयेश्वर मंदिर पंहुचती है और मंदिर में  पूजन अर्चन कर  कथा  सुनती है जिसके कारण मंदिर में भीड़ बढ़ जाती है। पंडित जी ने बताया कि भाद्र पक्ष की तृतीया तिथि  पर मनाये जाने वाले हरतालिका पर महिलाओं के साथ साथ  कुंवारी कन्या भी व्रत रखती है और शिव पार्वती का पूजन करती है जिससे  अखंड सौभाग्य के लिए  उपवास, रात्रि जागरण , कथा सुनकर  दर्शन का लाभ पुण्य लिया जाता है। कोरोना काल के चलते मंदिर में गर्भ गृह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके कारण महिलाओं को बाहर से ही दर्शन करने पड़े।

meena

This news is Content Writer meena