कटनी में महिला कांग्रेस ने LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला

2/16/2020 6:19:42 PM

कटनी (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर कटनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली तिराहे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस की महिलाओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके मोदी सरकार ने दिल्ली चुनाव में मिली हार का बदला जनता से लिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में अपराध चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुषमा शिवहरे ने कहा कि देश का गरीब किसान, मजूदर, आमजन बढ़ती महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार इन सब जनवादी मुद्दों से अनजान बनी हुई है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत को वापस नहीं लिया गया तो वह सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करने को बाध्य होगी। 

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh