ईवीेएम की सुरक्षा को लेकर बवाल, स्ट्रांग रुम में लाए गए लकड़ी के बक्से

12/1/2018 12:34:44 PM

सतना: ईवीेएम की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बवाल देखने को मिला है।जिले में स्ट्रांग रुम के पीछे के गेट से लकड़ी का बक्सा अंदर लाने पर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।



दरअसल स्ट्रांग रुम में देर रात को एक बोलेरो गाड़ी से लकड़ी का बक्सा उतारा गया और पीछे के गेट से अंदर लाया गया। वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुष्कर सिंह तोमर और उनके भाई प्रसेन सिंह पिक्की के समर्थक वहां पहुंचे गए। पुष्कर सिंह तोमर अंदर गए जबकि मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इस घटना के बाद कांग्रेस और बीजेपी में भारी नाराजगी है। वहीं प्रशासन का दावा है कि स्ट्रांग रुम पूरी तरह सुरक्षित है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR