खुदाई के दौरान मजदूर को मिला हीरा, बना लखपति

9/1/2019 4:48:36 PM

पन्ना: कहते हैं न किस्मत बदलने में सेकंड भी नहीं लगता। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में देखने को मिला है। जहां एक मजदूर सहित उसके चार साथियों की किस्मत बदल गई है। दरअसल, उन्हें बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी कीमत लाखों में है। हीरा मिलते ही इनके चेहरे पर खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

बता दें कि पन्ना की धरती का इतिहास ही बताता है कि यहां कब किस गरीब की किस्मत बदल जाए यह कोई नहीं जानता। मजदूर किशोर कुशवाहा अब तक दूसरों के यहां मजदूरी करता था। लेकिन हीरे मिलने के बाद उसकी किस्मत बदल गई है। किशोर को सरकोहा की उथली खदान से 4.4 कैरेट का उमदा किस्म का हीरा मिला है। जिसकी कीमत लाखों में मानी जा रही है। किशोर कुशवाहा ने किस्मत अजमाने के लिए सरकोहा किट्टू रैकवार के खेत में खदान का पट्टा हीरा कार्यालय से बनवाया और फिर खदान में अपने कुछ पार्टनरों के साथ दिनरात मेहनत की।शनिवार की सुबह उसे खदान में चाल बीनते समय एक 4.4 कैरेट का हीरा मिल गया।

किशोर और उसके साथी अब खुशी से फूले नहीं समां रहा है। किशोर कुशवाहा ने अपने 5 सहपाठियों के साथ पन्ना में हीरा कार्यालय में सरकारी नियमानुसार में हीरा जमा करा दिया है। पन्ना के हीरा अधिकारी आरके पाण्डेय ने कहा कि किशोर कुशवाहा को 1-03-2019 से 31-12-2019 तक हीरा खदान में पट्टा दिया गया था। इसमें उन्हें एक डायमंड मिला है। इसे पंचनामा और कार्यवाही के उपरांत यहां जमा करवाया गया है। यह उज्जवल किस्म का हीरा है। इसका वैल्यूएशन करवाया जाएगा, अभी हमारे वैल्यूर प्रशिक्षण के लिए बाहर गए हुए हैं। जब इस नीलामी होगी तो जितने में भी बिकेगा, उसमें इनकम टैक्स और रॉयल्टी काटकर संपूर्ण पैसा मजदूर किशोर कुशवाहा को दे दिया जाएगा।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar