MP में कोरोना से बिगड़ते हालात, इंदौर में 24 घंटे में 900 से पार पहुंचा आंकड़ा

4/10/2021 11:37:41 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है। लॉकडाउन के बावजूद भी पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,882 केस मिले हैं। बात यदि इंदौर की करें तो दिन पर दिन स्थिति खराब होती जा रही है। जहां आज सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया। वहां 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं।

8 अप्रैल 2021 इंदौर का कोरोना बुलेटिन के अनुसार, कुल सैम्पल 980502 जांच के लिए भेजे गए। इनमें 5107 नेगेटिव और 912 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 77592 हो गए हैं वहीं 994 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने ज्यादा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। इनमें15 शहरी इलाके चिन्हित किए गए हैं। इन कंटेनमेंट क्षेत्र की अवधि 7 दिन तक रहेगी। इन एरिया में लोगों की आवाजाही सीमित रहेगी और जहां सिर्फ जरुरी चीजों की ही सप्लाई होगी।

meena

This news is Content Writer meena