धरती पर उतरने को मजबूर हो गए यमराज! लोगों को दी चेतावनी- अगर ट्रैफिक नियम तोड़े तो साथ ले जाउंगा

4/1/2022 7:44:36 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में आए दिन सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं और लोग इन हादसों में जान गंवाते हैं। ऐसे में खुद यमराज को सड़क पर उतरना पड़ा और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना पड़ा। जी हां लोगों की जान बचाने के लिए भरी दोपहरी में यातायात पुलिस एनसीसी कैडेट के साथ सड़क पर उतरी और लोगों को संदेश दिया कि आप लोग गाड़ी चलाएं तो ट्रैफिक रूल जरूर फॉलो करें, लोगों को जागरूक करने के लिए इनके साथ यमराज भी सड़क पर थे, वे लोगों को बता रहे थे कि अगर आप हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाएंगे, रेड लाइट पर नहीं रुकेंगे तो मैं आपको अपने साथ ले जाऊंगा, यहां पर नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया है।



संदेश साफ है जबलपुर में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। यही वजह है कि लगातार यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। अब छोटी लाइन फाटक से जागरूकता रैली निकाली गई लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि हादसों के लिए किस तरह की परिस्थितियां जिम्मेदार होती है इसके साथ ही बताया कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो घायल लोगों की जान कैसे बचाई जाए।

जिस तरह से सड़कों पर नियमों को तोड़ा जाता है उससे लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ती ही जा रही है। यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करती है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं होते। लिहाजा एक बार फिर प्रयास किया जा रहा है अब देखना होगा इन प्रयासों के चलते दुर्घटना के कितने आंकड़े कम होते हैं।

meena

This news is Content Writer meena