यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत

6/3/2019 1:02:15 PM

भोपाल: उत्तर प्रदेश में मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबलडेकर बस के पलट गई। इस हादसे में  बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 25 सवारियां गंभीर घायल हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि, नोएडा से एक प्राइवेट डबलडेकर बस आगरा होते हुये मध्यप्रदेश के भिंड जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 132 पर बलदेव क्षेत्र के पास रविवार रात करीब 12 बजे गढ़सौली के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए।  


 

मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड निवासी रेखा(24), सबलगढ़ मुरैना निवासी विनीता(30), नयागांव भिंड निवासी ब्रज किशोर सिंह(28) तथा जालौन के सुमौता निवासी राकेश(32) के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है\। हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस के हटाने बाद यातायात सामान्य हो गया। 

suman

This news is suman