इंदौर की दो अवैध इमारतों पर चला पीला पंजा

7/24/2019 3:04:31 PM

इंदौर: अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम ने सर्वानंद नगर में दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल पर नगर निगम का पंजा चला। इन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पिछले दिनों निगमायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए थे। कार्रवाई से पहले इलाके की बिजली सप्‍लाई बंद कर दी गई फिर निगम की जेसीबी ने इमारत की दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया।



सर्वानंद नगर में 37-डी प्लॉट पर दीपक जगवानी और 4-सी पर आशा भाटिया ने अवैध रूप से इमारत बना ली थी। निगम ने पहले इन्हें 18 जुलाई को तोड़ने की योजना बनाई थी लेकिन उस दिन कार्रवाई टल गई थी। इसके अलावा निगम ने 20 जुलाई को ब्रह्मपुरी में श्याम खत्री के अवैध निर्माणाधीन हॉस्टल को भी तोड़ने की योजना बनाई थी।

        

इन लोगों का कहना था कि जब पूरी कॉलोनी ही अवैध है तो सिर्फ हमारे मकान ही क्यों तोड़े जा रहे है। इसके साथ ही इनका यह भी कहना था कि हमारे यहां कोई अवैध होस्टल का संचालन भी नहीं किया जा रहा है, कॉलोनी में कई अवैध होस्टलों का संचालन किया जा रहा है निगम पहले उन पर कार्रवाई करे। रहवासियों के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग किया और निगम ने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की।
 

meena

This news is Edited By meena