योगी ने कांग्रेस को बताया आतंकवाद की जननी, मंत्री रविंद्र चौबे बोले- कांग्रेस ने लड़ी आजादी की जंग

9/13/2021 6:22:16 PM

रायपुर (सूर्यपाल कुशवाह): कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ पर जोरदार निशाना साधा है। UP सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कांग्रेस को आतंकवाद की जननी बताया था। जिस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस देश की आज़ादी की जंग, गरीबो के लिए जितनी योजनाएं है वो कोंग्रेस की देन है। भाजपा बताए कि 7 साल के मोदी कार्यकाल में एक भी पब्लिक सेक्टर की यूनिट, एक भी सिंचाई परियोजना शुरू की। हिंदुस्तान के सभी निर्माण को बेचने की ज़िम्मेदारी क्या मोदी सरकार ने ली है।



दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है। योगी आदित्यनाथ के इसी ट्वीट के बाद छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari