20 हजार में बीवी खरीद कर लाया, लाखों रुपए लेकर हो गई फुर्र, बोला- बिचौलिए पर हो FIR

11/18/2021 11:50:26 AM

शिवपुरी(भूपेंद्र सिंह): भले ही महिला सशक्तिकरण को लेकर कई दावें किए जाते हैं लेकिन आज भी समाज में कई ऐसी कुरीतियां है जिनके आधार पर महिलाओं का शोषण होता है। ऐसी ही है प्रथा धरीचा शिवपुरी में प्रचलित है जिसमें महिलाओं की खरीद फरोख्त होती है। इसी प्रथा के नाम पर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में रहने वाले नेतराम पुत्र दौजाराम जाटव ने शादी की। लेकिन इस सौदे में नेतराम को लाखों रुपए की चपत लग गई। उसकी बीबी हजारों रुपए लेकर रफ्फू चक्कर हो गई। अब बेचारा नेतराम पुलिस की शरण में पहुंचा है और न्याय मांग रहा है।

दरअसल, नेतराम की शादी नहीं हो रही थी। इस कारण बिचोलिए के माध्यम से उसने 20 हजार रूपए देकर सुनीता जाटव पत्नी स्व. रामहेत जाटव निवासी भदरौनी से शपथ पत्र पर शादी की। शादी के बाद उसकी पत्नी मकान ठीक कराने के नाम पर उससे 50 हजार रूपए और ले गई तथा इसके बाद भाग निकलकर पुन: मध्यस्थ शौकीन पुत्र चन्नू सैन के पास पहुंच गई।

फरियादी नेतराम ने अपनी पत्नी को वापिस दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक को कल ज्ञापन सौंपा। फरियादी नेतराम ने बताया कि उसने10 जून 2021 को सुनीता जाटव से शादी की थी। यह शादी स्टाम्प पर हुई थी। जिसे धरीचा कहा जाता है। शादी के बदले में उसने मध्यस्थ शौकीन को 20 हजार रूपए भी दिए थे। इसके बाद महिला ने जेबर और घर ठीक कराने के लिए उससे 50 हजार रूपए और लिए।

इसके पश्चात वह उसके जहां से भागकर पुन: शौकीन के पास चली गई। नेतराम का कहना है कि वह अभी भी अपनी पत्नी और उसके बच्चों को अपने साथ रखना चाहता है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने वाले शौकीन के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

meena

This news is Content Writer meena