कुछ देर पहले गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे किया सेलीब्रेट, दूसरे ही पल केक के पैसे दे रहे नौजवान की मौत

1/30/2021 5:55:40 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक युवक की उसके जन्मदिन वाले दिन मौत हो गई। खास बात यह कि युवक की मौत तब हुई जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में केक काटने के बाद रिसेप्शन पर पैसे देने पहुंचा। उसी समय वह अचानक जमीन पर गिर गया। होटल प्रबंधन ने उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय दीपक रैकवार पिता आरसी रैकवार आनंद नगर का रहने वाला है। वह प्राइवेट जॉब करता था और परिवार के दो बेटों में से बड़ा था। वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आनंद नगर के एक होटल में गया था। यहां उसने केक काटकर जन्मदिन मनाया। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह रिसेप्शन पर रुपए देने पहुंचा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा। होटल प्रबंधन ने उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पिपलिया पुलिस भी हमीदिया अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

PunjabKesari

वहीं दीपक की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वे दोपहर में होटल आए थे। केक काटने के दौरान दीपक के बाएं कंधे और हाथ में दर्द होने लगा था। उसने दीपक की मालिश भी की थी। यही वजह थी कि वे होटल से जल्दी निकल पड़े लेकिन रिसेप्शन पर उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News