होटल में सवा करोड़ के सोने के साथ युवक गिरफ्तार, 13 लाख की नगदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

10/21/2022 7:49:10 PM

अंबिकापुर: त्योहारी सीजन के चलते पुलिस चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच पुलिस ने अंबिकापुर के नामी होटल में करोड़ों के गहनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी होटल में करोड़ों के गहने बेच रहा था। वह कब और कहां से आया, अब तक कितने गहने बेच चुका पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है।

दरअसल, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से आकर एक युवक निजी होटल में ठहरा हुआ है और सोने के गहनों की बिक्री कर रहा है। पुलिस तत्काल होटल पहुंची और छापामारे करते हुए युवक को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 667 ग्राम 860 मिलीग्राम सोने के गहने जब्त किए।



जब्त सोने की कीमत बाजार में एक करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से 13 लाख 76 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। वहीं होटल के मालिक ने बताया कि उसे पता ही नहीं कि होटल में यह सब अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena