प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से हमला, परिजनों ने लगाए BJP नेता पर आरोप

1/21/2019 5:27:55 PM

ग्वालियर: जिलें में अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला वार्ड 55 का है जहां 10 वीं के छात्र को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मार दिए गए। जख्मी छात्र के परिजन ने भाजपा नेता पर साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमले के बाद पुलिस नेता के दवाब में है। इसलिए उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं छात्र को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसका हालत नाजुक बना हुई है।



दअरसल विजय नगर के आमखो क्षेत्र का 19 वर्षिय उदय प्रताप सिंह चौहान को चाकू मारकर बुरी घायल कर दिया। उसके परिजनों का कहना है कि एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेचे पर हमला किया गया। क्योंकि युवती बीजेपी नेता व पूर्व पार्षद की रिश्तेदार है। दोनों के बीच संबंध की जानकारी युवती के पिता को लग गई थी। इसीलिए उसका परिवार तीन दिन से उदय को घेरकर पीट रहा था। रविवार सुबह भी उसे मारा था। धमकी दी कि उनके इलाके में दिखा तो जिंदा नहीं छोडेंगे।



इसी के चलते रविवार शाम को करीब आधा दर्जन लोगों ने घेरकर लाठी, सरियों से मारा फिर चाकू घोंपे। परिजनों का आरोप है कि  भाजपा नेता ने कंपू थाना पुलिस पर भी दवाब बनाया था। इसलिए तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। वहीं उदय को गंभीर हालत में जयरोग अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR