MP News: क्या हुआ तेरा वादा के तहत कांग्रेस कार्यालय भोपाल में युवा कांग्रेस की बैठक हुई आयोजित....
Monday, Jun 10, 2024-04:45 PM (IST)
भोपाल। (विनीत पाठक): क्या हुआ तेरा वादा के तहत आज राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोस्टकार्ड को भी लॉन्च किया गया। जिसे जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के माध्यम से किया गया। मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने बताया कि हम करीबन, डेढ़, महीने तक यह अभियान चलाने वाले हैं।
जिसे चार चरणों में चलाया जाएगा पहले चरण में एक सप्ताह यानी 10 दिन तक डोर टू डोर जाएंगे। फिर पोस्टकार्ड भरवाए जाएंगे फिर उन्हें मुख्यमंत्री को सौंप दिए जाएंगे और उसके बाद जिले स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और फिर राजधानी भोपाल में आंदोलन की हुंकार भरी जाएगी।
इसी के साथ उन्होंने कहा है कि हम इस पोस्टकार्ड में अपने पांच मुद्दे लेकर के चल रहे हैं तो वहीं लाड़ली बहना योजना को भी लेकर के उन्होंने कहा कि हम उन महिलाओं को तलाश करेंगे जिन महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर के मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि हम अब नए तरीके से काम करेंगे और समीक्षा के साथ अपनी टीम को भी आगे बढ़ाएंगे जिसे हम आने वाले विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त कर सकें।