युवक को साध्वी के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

5/18/2019 2:27:37 PM

शाजापुर: भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह और देवास लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्स का मामला सामने आया।है। फेसबुक पर गोविंद नागर सेक्टर प्रभारी कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संबंध आतंकवाद से बताते हुए एक पोस्ट डाली थी। जिस पर रईस खान नाम के युवक ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और आपमानित भी किया।  इसके बाद बीजेपी ने युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की।पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। 


भाजपा सांसद प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी को भी दी गाली 
शिकायतकर्ता भाजपा दुपाड़ा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पाटीदार एवं रोहित राठौर ने थाना कोतवाली में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि, सोशल साइट फेसबुक पर गोविंद नागर सेक्टर प्रभारी कांग्रेस द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संबंध आतंकवाद से बताते हुए एक पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट पर रईस खान द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। साथ ही उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपमानित किया गया है।
 

टिप्पणीकर्ता ने भाजपा सांसद प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी को भी गाली दी है, जिससे हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी दुपाड़ा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार थाना कोतवाली में शिकायती आवेदन देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं लालघाटी टीआई कटारे के अनुसार उक्त पोस्ट करने वाले रईस खान को गिरफ्तार कर लिया गया

suman

This news is suman