मारपीट के बाद युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नहीं की FIR दर्ज

9/9/2018 5:37:01 PM

छतरपुर : महाराजा थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां ऑटो चलाने वाले युवक को बदमाशों ने जमकर पीटा। सूचना मिलने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महाराजपुर के नए थाने के पास रहने वाले 18 वर्षीय शहजाद पिता अली बख्श शाम को करीब 6 बजे घर से फेरी लगाने के लिए निकला था।

तभी रास्ते में थतौरा तालाब के पास कुछ युवकों ने उसके साथ से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक आरोपियों से अपनी जान बचाकर घायल अवस्था में खेतों की ओर से मऊ की ओर भाग गया था। परिजनों द्वारा तलाश करने पर रात करीब 10 बजे गांव मऊ में युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। युवक के शरीर में कई गंभीर चोटों के निशान थे। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

suman

This news is suman